समाज सुधार सेवा समिति युवक, युवतियों और महिलाओं को रोजगार दिलवाने का करती है कार्य !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

समाज सुधार सेवा समिति उत्तराखंड में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें समाज सुधार सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कई महिलाओं के द्वारा समाज सुधार सेवा समिति में सदस्यता ग्रहण की गई जिसमें उपस्थित गिरीश बिष्ट, प्रताप सिंह राणा, भंगवत सिंह राणा, कमलेश खंडूरी, नेहा बिष्ट, रजनी बिष्ट, आशा बिष्ट, मोनिका बिष्ट, शीला राणा , ममता जोशी, उमा पाठक, विमला बिष्ट, बसंती मेहरा, कलावती बिष्ट, तारा सिंह राणा आदि लोगों उपस्थित थे

संस्था के समस्त उद्देश्य पूर्णतः सामाजिक होंगे, व्यावसायिक नहीं।

संस्था के माध्यम से बेरोजगार युवक, युवतियों और महिलाओं को रोजगार दिलवाने तथा उन्हें मार्गदर्शन देने का प्रयास करना।

गरीबों के अत्यावश्यक ग्रामोद्योगों से संबंधित कार्य एवं उन्हें सहायता हेतु लघु उद्योगों की स्थापना करने का प्रयास करना।

संस्था के माध्यम से उच्च उत्पादन का व्यवसाय कर डेयरी खोलने का प्रयास करना।

भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु विद्यालयों की स्थापना कर अंग्रेज़ी, हिंदी व अन्य भाषाओं के माध्यम से शिक्षा दिलाने का प्रयास करना।

शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना।

संस्था के माध्यम से विद्यालय, विद्यालय पुस्तकालय, अस्पताल, आश्रम, व्यक्तियों व सरकारी संस्थानों को सहयोग प्रदान करने का प्रयास करना।

पर्यावरण की सुरक्षा हेतु समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का प्रयास करना।

ग्रामीण बेरोजगार युवक, युवतियों, महिलाओं को बचत एवं आर्थिक गतिविधियों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करना।

संस्था के माध्यम से यातायात, सड़क सुरक्षा कार्य एवं यातायात के नियमों की जानकारी दिलाने का प्रयास करना।

नैतिक कार्यशालाओं का प्रचार-प्रसार निःशुल्क करना।

नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को संस्था के माध्यम से समाप्त करने का प्रयास करना।

संस्था के माध्यम से लाभ प्लांटेशन से संबंधित कार्य करने का प्रयास करना।

राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता एवं जन भागीदारी करना।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.