लोकजन टुडे ब्यूरो

मेयर सौरभ थापरियाल और नगर आयुक्त महोदया द्वारा दिए गए निर्देशों डांडालाखोंड क्षेत्र के खसरा संख्या–125 में नगर निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई नगर निगम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किए गए निर्माण/कब्जे को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के समय संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे अभियान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
नगर निगम प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नगर क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण के विरुद्ध भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें एवं शहर को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
