जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ बहुउद्देशीय शिविर एसडीएम अंकित राज की अध्यक्षता में हुई संपन्न !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

‘‘क्यारी एवं द्वारगढ़ न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न‘‘
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत तहसील टिहरी विकास खण्ड थौलधार के क्यारी न्याय पंचायत एवं तहसील धनोल्टी विकास खण्ड जौनपुर के द्वारगढ़ न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किये गये।
तहसील धनोल्टी विकास खण्ड जौनपुर क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत द्वारगढ के रा.इ.का. गरखेत में एसडीएम अंकित राज की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी/भूमि संरक्षण अधिकारी नरेन्द्रनगर सचिन कुमार ने बताया कि शिविर मंे विभिन्न विभागीय स्टालों पर 329 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, इसमें 62 शिकायतें प्राप्त हुई, प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 06 आवेदन प्राप्त किया गया, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 63 लोगों को लाभान्वित किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, तहसीलदार भूपेन्द्र राणा, बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, एडीओ पंचायत हरीश प्रसाद नौटियाल सहित जनप्रतिनिधि राजेश सजवाण, नरेश पंवार, कल्पाना सजवाण, सबिता सजवाण, मंजू पंवार, रोशन वर्मा, सुरेेन्द्र रावत, आनन्द रावत, आखी रावत, सुन्दर चौहान, बीनू पंवार, कुलदीप नौटियाल, कुसुम राणा, धीरज वर्मा, बबीता देवी आदि अन्य मौजूद रहे।
तहसील टिहरी विकास खण्ड थौलधार क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत क्यारी के रा.इ.का. नागराजधार में एसडीएम टिहरी स्नेहिल कुंवर की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी/पीओ उरेडा शिव सिंह मेहरा ने बताया कि शिविर मंे विभिन्न विभागीय स्टालों पर 233 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, इसमें 25 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमंे से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 33 आवेदन प्राप्त किया गया, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 79 लोगों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
