मंत्री के जांच के आदेश से प्रदेश के निजी मेडिकल नर्सिंग कॉलेज संचालकों में हलचल ! आखिर क्या है पूरा मामला

Share your love

देहरादून:

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश  उत्तराखंड में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता की जांच   सूचना से मचा हड़कंप

फाइल फोटो
स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के एक आदेश से उत्तराखंड में नर्सिंग कॉलेज संचालकों के बीच हड़कंप की स्थिति हो गई है मान्यता की जांच की सूचना मिलते ही रात भर निजी नर्सिंग कॉलेजों के संचालक अपनी अपनी सिफारिश की जुगत में लग गए हैं
उत्तराखंड के कई प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर विवाद खड़ा हो गया है कई कॉलेजों को गलत तरीके से मान्यता की शिकायत के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सभी कॉलेजों को दोबारा निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए हैं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की ओर से इस मामले में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ आशुतोष सयाना को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में 55 प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज है इन कॉलेजों की मान्यता दी जाती है लेकिन शिकायत है कि कुछ प्राइवेट कॉलेजों को मानक पूरा नहीं करने के बावजूद भी मान्यता दे दी गई है इसे देखते हुए अब सभी कॉलेजों की जांच के निर्देश दिए गए हैं चिकित्सा शिक्षा मंत्री की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार सभी कॉलेजों की जांच की जाएगी और जिन कॉलेजों के मानक पूरे नहीं मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्यवाही को देखते हुए कई निजी संचालक कार्रवाई से बचने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं जिन नर्सिंग मेडिकल कॉलेजों मैं मानक पूरे नहीं है वह अब अपनी अपनी सेटिंग में जुट गए हैं
अब देखना होगा कि जांच के पश्चात इन आरोपों में कितनी सच्चाई नजर आती है ।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.