चूक विधायक समेत 70 यात्रियों की आधे घंटे तक हवा में लटकी रही जान ट्रॉली में आया बड़ा फॉल्ट

Share your love

 

बड़ी खबर : विधायक किशोर उपाध्याय सहित 70 यात्री सुरकंडा रोपवे ट्रॉली मे फंसे

टिहरी : टिहरी के सुरकंडा मंदिर से बड़ी खबर सामने आ रही है.

सुरंकण्डा मन्दिर में जाते हुये विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय के साथ लगभग   70 लोग ट्राली में फंस गये है. कारणों का पता नही चाल पाया. बताया जा रहा है कि टेक्निकल फॉल्ट आया है

टिहरी- सुरकन्डा देवी रोपवे में टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय सहित रोपवे में करीब 70 यात्री करीब आधे घंटे तक हवा में लटके रहे
टेक्निकल फॉल्ट आने के चलते रोपवे में फंसे यात्री
जिसके बाद मौके पर तैनात इंजीनियरों ने टैक्नीकल फॉल्ट को दुरुस्त कर रोपवे किया चालू

इसमें टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई श्रद्धालु कई देर से फंसे हुए थे हालांकि, अभी तक कोई हताहत की घटना सामने नहीं आई है लेकिन काफी देर से न सिर्फ विधायक किशोर उपाध्याय बल्कि तमाम लगभग 70  पर्यटक भी ट्रॉली में फंसे हुए थे जिन्हे सुरक्षित निकाल लिया गया है

आपको बता दें कि टिहरी विधानसभा सीट से विधायक किशोर उपाध्याय भी सुरकंडा देवी माता के दर्शन करने गए थे इसी दौरान रोपवे में कुछ खामियां आने की वजह से विधायक, हवा में लटके ट्रॉली में फंस गए थे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.