कुख्यात सुनील राठी हुआ हरिद्वार जेल में शिफ्ट, जेल प्रशासन में हड़कंप !

Share your love

राठी हरिद्वार हुआ शिफ्ट जेल प्रशासन में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोलियों से भूनकर हत्या करने के आरोप में देशभर में सुर्खियों में आए कुख्यात सुनील राठी को दिल्ली की तिहाड़ जेल से नाटकीय घटनाक्रम के तहत हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर दिया गया। राठी के शिफ्ट होने से जेल प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कुख्यात राठी को हरिद्वार जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर आला अधिकारियों को पत्र लिखा है।

शनिवार शाम को तिहाड़ जेल से कुख्यात राठी को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां लेकर पहुंची, जिसके बाद उसे यहां जेल में शिफ्ट कर दिया गया। चूंकि हरिद्वार जिले में राठी सक्रिय रहा है, लिहाजा जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। राठी का एक मुख्य गुर्गा प्रवीण वाल्मीकि भी हरिद्वार जेल में है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.