मास्टरों का नहीं बदला अभी तक छुट्टी का कैलेंडर स्कूल खुलने के पहले दिन ही निरीक्षण में 508 में से 321 शिक्षक प्रधानाचार्य मिले गायब
Share your love
देहरादून
लगता है उत्तराखंड में अधिकतर शिक्षकों का छुट्टी का कैलेंडर अभी तक बदला नहीं है इसीलिए तो स्कूल खुल जाने के बावजूद भी अधिकतर प्रिंसिपल और शिक्षक छुट्टी का मजा ले रहे हैं शनिवार को स्कूल खुलने के पहले दिन ही निरीक्षण में अधिकतर शिक्षक स्कूलों से गायब मिले शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिह रावत के निर्देशों के अनुपालन में गुपचुप टीम के द्वारा स्कूल खुलने के पहले दिन 500 से अधिक स्कूलों में निरीक्षण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक और प्रधानाचार्य स्कूलों से गायब मिले

निरीक्षण के दौरान अल्मोड़ा जिले में सबसे अधिक 39 सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। जबकि पौड़ी में 32 सहायक अध्यापक निरीक्षण के दौरान स्कूल में नहीं मिले। शिक्षा निदेशक के मुताबिक उन्होंने 10 एवं अपर निदेशक माध्यमिक ने दो स्कूलों का निरीक्षण किया।
गर्मियों की छुट्टी के बाद शनिवार से स्कूल खुल गए हैं, लेकिन पहले ही दिन प्रदेश भर के 508 से अधिक स्कूलों के औचक निरीक्षण में 321 शिक्षक और प्रधानाचार्य गायब मिले। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने कहा इन शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश के साथ ही इनका जवाब तलब किया गया है। वहीं छात्र-छात्राएं भी बहुत कम संख्या में स्कूल पहुंचे।
शिक्षा निदेशक के मुताबिक स्कूलों के निरीक्षण के लिए विभाग की ओर से अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। निरीक्षण के दौरान अल्मोड़ा जिले में सबसे अधिक 39 सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। जबकि पौड़ी में 32 सहायक अध्यापक निरीक्षण के दौरान स्कूल में नहीं मिले।
देहरादून जिले में भी 18 से अधिक शिक्षक अनुपस्थित मिले
शिक्षा निदेशक के मुताबिक उन्होंने 10 एवं अपर निदेशक माध्यमिक ने दो स्कूलों का निरीक्षण किया। निदेशक ने कहा उनके निरीक्षण के दौरान दो सहायक अध्यापक और एक प्रवक्ता अनुपस्थित मिले। जबकि अपर निदेशक माध्यमिक को निरीक्षण के दौरान एक प्रधानाचार्य, दो प्रवक्ता और दो सहायक अध्यापक स्कूल में नहीं मिले।
चंपावत जिले में 11 स्कूलों के निरीक्षण में आठ सहायक अध्यापक, 10 प्रवक्ता, एक प्रधानाचार्य, अल्मोड़ा जिले के 82 स्कूलों के निरीक्षण में 39 सहायक अध्यापक, 11 प्रवक्ता और पांच प्रधानाचार्य, बागेश्वर में 23 स्कूलों के निरीक्षण में छह सहायक अध्यापक, तीन प्रवक्ता, एक प्रधानाचार्य, नैनीताल में 23 स्कूलों में छह सहायक अध्यापक, तीन प्रवक्ता, एक प्रधानाचार्य, ऊधमसिंह नगर जिले के 43 स्कूलों में 15 सहायक अध्यापक, 17 प्रवक्ता, दो प्रधानाचार्य, पिथौरागढ़ जिले के 20 स्कूलों में 16 सहायक अध्यापक, 12 प्रवक्ता, दो प्रधानाचार्य स्कूल से नदारद मिले।
इसके अलावा हरिद्वार में आठ सहायक अध्यापक, दो प्रवक्ता, रुद्रप्रयाग में छह सहायक अध्यापक, चार प्रवक्ता, चमोली में चार सहायक अध्यापक, चार प्रवक्ता, टिहरी में 10 सहायक अध्यापक, पांच प्रवक्ता, उत्तरकाशी में पांच सहायक अध्यापक, सात प्रवक्ता एवं देहरादून जिले में भी 18 से अधिक शिक्षक अनुपस्थित मिले। वहीं पहले दिन मात्र 20 प्रतिशत छात्र स्कूल पहुंचे। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 46419 छात्र-छात्राओं में से स्कूल में 36931 छात्र अनुपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
