प्रकृति का रौद्र रूप, चमोली का यह गांव खतरे की जद

Share your love

उत्तराखंड के चमोली जिले में प्रकृति ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है विकासखंड नंदा नगर के शेरा गांव में बीती रात बादल फटने से मोक्ष गॉड नदी उफान पर आ गई, अचानक आए सैलाब ने गांव में तबाही मचा दी। आप तस्वीरों में देख सकते हैं की नदी कैसे अपने विकराल रूप में बह रही है रात के अंधेरे में नदी का पानी और मलबा लोगों के घरों में घुस गया। कई परिवारों का सामान बह गया, तो कहीं गौशालाएं मलबे की चपेट में आकर तबाह हो गईं।

खेतों और सिंचाई भूमि को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण रातभर दहशत में रहे। चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड के धुर्मा, मोख, कुण्डी क्षेत्र में रात में हुई भारी बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है, इसका असर संपूर्ण मोख वैली में हुआ है, मोक्ष नदी के समीप बसा गांव सेरा भी खतरे के जद में हैं, सड़के भी जगह जगह जमींदोज हो गई हैं, जिससे संपूर्ण घाटी का बाज़ार से संपर्क टूट गया है।–सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.