दोनों शातिर चोरों ने सोचा की इंजन बदलने से नहीं पकड़ी जाएगी चोरी, पर क्या पता था उन्हें ऐसे पकड़ लेगी कोतवाली पटेल नगर पुलिस…

Share your love

कोतवाली पटेलनगर देहरादून

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने किया वाहन चोरी का खुलासा, 02 अभियुक्त गणों को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्तो से एक मोटरसाइकिल UA07C0149 चेचिस नम्बर 00J20C24038 व इंजन नम्बर HA10AGHHLE227 जो कि संबंधित चोरी गये वाहन UK07DA7932 से संबंधित है

 

घटना का विवरणः –

 

दिनांक 06/08/2023 को थाना पटेलनगर पर वादी  गौरव निवासी सोडा सरोली थाना रायपुर देहरादून के लिखित प्रार्थना दिया कि मैने अपना मोटरसाइकिल संख्या UK07DA-7932 एसबीआई एटीएम मातावाला बाग पटेल नगर के सामने खडी की थी जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है । जिस पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 420/2023 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 सनोज कुमार चौकी प्रभारी बाजार थाना पटेल नगर के सुपुर्द की गई । दौराने विवेचना 420, 411, 201, 34 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई क्योंकि अभियुक्त गणों द्वारा मोटरसाइकिल उपरोक्त का इंजन बदल गया है तथा उसके पार्टस गायब किए गए हैं।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः –

 

वाहन चोरी के मामले की गम्भीरता को देखते हुए  प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर  सूर्य भूषण नेगी द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर अभियुक्त के हुलिये व वाहन की जानकारी ली गई व घटनास्थल पर आने जाने वाले मार्गो की जानकारी की गई, उन मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक करते हुए लगभग 18 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया और मुखबीर तन्त्र मजबूत कर मुखबिर मामूर किये गये, इसी क्रम मे दिनांक 08-08-2023 को मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त इरशाद पुत्र रहमान निवासी सिंगल मंडी कुसुम विहार उम्र 19 वर्ष थाना पटेलनगर जनपद व श्यामता प्रसाद पुत्र शिवप्रसाद निवासी उपरोक्त देहरादून उम्र 37 वर्ष को 01 अदद इंजन संबंधित मोटरसाइकिल संख्या UK07DA-7932 जो कि अन्य मोटरसाइकिल संख्या UA07C0149 में लगाया गया है सहित गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तो को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाने पर लाया गया, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया ।

नाम पता अभियुक्त-

1- इरशाद पुत्र रहमान निवासी सिंगल मंडी कुसुम विहार देहरादून उम्र 19 वर्ष
2 श्यामता प्रसाद पुत्र शिव प्रसाद निवासी उपरोक्त उम्र 37 वर्ष

*अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः—*

*========================*

1- इंजन नम्बर HA10AGHHLE227 जो कि संबंधित चोरी गये वाहन UK07DA7932 से संबंधित ।
2:-एक अन्य मोटरसाइकिल स्पलेंडर जिसका इंजन बदला गया है UA07Ca0149

पुलिस टीमः—

1-उ0नि0 सनोज कुमार चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2-कानि0 राहुल कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-कानि0 मनोज तोमर कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
04 कांस्टेबल प्रवीण कुमार कोतवाली पटेल नगर देहरादून


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.