एसएसपी देहरादून की अपराधियों के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम का दिखने लगा असर

 

एसएसपी देहरादून की अपराधियों के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम का दिखने लगा असर

वाहन चोरी तथा बंद घर में हुई चोरी की अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया अनावरण

02 अभियुक्तों को चोरी के माल तथा चोरी की मोटरसायकिल के साथ अलग- अलग थाना क्षेत्रों से किया गिरफ्तार

*1- थाना ऋषिकेश

*बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कठुआ गैंग का एक शातिर अभियुक्त आया ऋषिकेश पुलिस की गिरफ्त में*

*अभियुक्त को चोरी किये गए आभूषणों एवं अन्य माल के साथ किया गिरफ्तार, 02 अभियोगों का सफल अनावरण*

*गैंग का एक सदस्य कुछ दिन कुछ दिन पूर्व थाना कीर्ति नगर टिहरी गढ़वाल में हो चुका है गिरफ्तार, चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर भाग जाते हैं जम्मू कश्मीर*

दिनांक: 27-08-23 को कोतवाली ऋषिकेश में सावित्री पैन्यूली पत्नी श्री बृजेश पैन्यूली निवासी भट्टोंवाला गली नंबर 21 श्यामपुर ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत 23 अगस्त 2023 को दोपहर में उनके घर का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आभूषण एवं नकदी चोरी करने के संबंध में दी गई। जिस पर तत्काल थाना ऋषिकेश में मु0अ0सं0: 421/23 धारा: 380/454 भादवि पंजीकृत किया गया।
चोरी की उक्त घटना के अनावरण हेतु तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो की सहायता तथा उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो एक शातिर गिरोह कठुवा गैंग के सदस्यों, जो की कठवा जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं, के द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को मुखबिर की सूचना पर योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास से कठूवा गैंग के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चोरी की घटना उपरोक्त से संबंधित माल एवं अन्य सामान बरामद हुआ, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया की मैंने अपने साथी शाहनवाज पुत्र मोहम्मद शफी निवासी धमान चिलौंग, थाना बनी, जिला कठुआ, जम्मू कश्मीर के साथ मिलकर लगभग डेढ़ माह पहले भट्टोवाला श्यामपुर में दोपहर के समय एक बंद घर का ताला तोड़कर आभूषण एवं अन्य सामान चोरी किया था, जिसमें से कुछ सामान अभी शाहनवाज के पास है| अन्य सामान के बारे में पूछने पर बताया गया कि यह सामान मैंने अपने दूसरे साथी शाहनवाज पुत्र सुलेमान निवासी जींद्राली, थाना बिसौली, जिला कठुआ, जम्मू कश्मीर के साथ मिलकर लगभग एक माह पहले मलेथा टिहरी गढ़वाल से चोरी किया था, जिसमें से कुछ सामान मेरे पास था, अन्य कुछ सामान शाहनवाज के पास था, जिसको कुछ दिन पूर्व टिहरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके पश्चात थाना कीर्ति नगर टिहरी गढ़वाल टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि थाने में उक्त चोरी से संबंधित अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 28/23 धारा 380/454 भादवि पंजीकृत है, जिससे संबंधित एक अभियुक्त शाहनवाज पुत्र सुलेमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

*नाम पता अभियुक्त*-
1-मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी ग्राम डोढला पोस्ट भुंड थाना बिसौली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर

*बरामदगी विवरण*
1- 01 मांग टीका पीली धातु
2- 01 अंगूठी लेडीज पीली धातु
3- 01 अंगूठी जेंट्स पीली धातु
4- 01 पासबुक अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक धारक वीरेंद्र प्रसाद (मलेथा टिहरी गढ़वाल चोरी से संबंधित)
5-₹ 2500/- (मलेथा टिहरी गढ़वाल चोरी से संबंधित)

*नाम पता वांछित अभियुक्त*
1-शाहनवाज पुत्र सफी निवासी धमांन सिलौंग थाना बनी, जिला कठुआ, जम्मू कश्मीर

*2- कोतवाली डालनवाला*

*चोरी की मोटर साइकिल के साथ 01 अभियुक्त को थाना डालनवाला पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार*

थाना डालनवाला पर दिनांक 11-10-2023 की प्रातः वादी अफसर पुत्र मो0 इकबाल निवासी- जैन प्लॉट, वाणी विहार, थाना रायपुर, देहरादून ने एक प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 10-10-23 की शाम को सिद्धार्थ अपार्टमेंट के सामने से किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटर साइकिल हीरो ग्लैमर संख्या: यू0पी0-20-एपी-2688 को चोरी कर लिया गया है। जिस पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0: 232/2023 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
मुखबिर की सूचना पर डालनवाला पुलिस द्वारा दिनांक 11-10-2023 को अभियुक्त प्रांजल शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी- 32, मन्नू गंज निकट राधाकृष्ण मंदिर, थाना कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र 18 वर्ष को चोरी की मोटर साईकिल संख्या: यू0पी0-20-एपी-2688 हीरो ग्लैमर के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
प्रांजल शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी- 32, मन्नू गंज निकट राधाकृष्ण मंदिर, थाना कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र 18 वर्ष

*बरामदगी का विवरण*
मोटर साईकिल सं0- यू0पी0- 20-एपी-2688 हीरो ग्लैमर रंग काला-नीला’


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.