जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार पर कांग्रेस का प्रहार !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

उत्तराखंड सरकार प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान” चला रही है। सरकार का दावा है कि इस अभियान के जरिए अब तक सैकड़ों शिविर लगाए गए हैं, जिनसे लाखों लोगों को सीधा लाभ मिला है। लेकिन सरकार के इन दावों पर अब विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
राज्य सरकार के मुताबिक अब तक 216 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 1 लाख 44 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। इसके साथ ही 18 हजार 360 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 13 हजार 68 शिकायतों का निस्तारण किए जाने का दावा किया गया है।
वहीं कांग्रेस ने इस अभियान को सिर्फ दिखावा बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि का कहना है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है।
“भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि युवा आए दिन अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी—हर मोर्चे पर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है।”
कांग्रेस का दावा है कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और सभी वर्गों के विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। लोगों की दिक्कतों को सुनकर उसकी समस्या का निवारण किया जाएगा
वहीं सरकार अपने अभियान को जनता से सीधा संवाद और समाधान का जरिया बता रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
