चमोली पुलिस अधीक्षक ने दी विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना टनल के अंदर लोको ट्रेन हादसे के की पूरी जानकारी, जानिए घायल मजदूर का नाम !
Share your love

30 दिसंबर की रात्रि लगभग 08:40 बजे पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम टनल साइट पर टनल के अंदर एक ही ट्रैक पर मजदूरों को ले जा रही लोको ट्रेन की सामने से आ रही दूसरी लोको ट्रेन से हेड-ऑन क्लोजन हो गई। घटना के समय लोको ट्रेनों में कुल 109 मजदूर सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात CISF टीम एवं स्थानीय पुलिस बल द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु विवेकानंद चिकित्सालय, पीपलकोटी एवं जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर पहुंचाया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 79 मजदूर घायल हुए।
➡️ इनमें से 61 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में किया गया, जिनमें 08 मजदूर अभी भी फ्रैक्चर व अन्य चिकित्सकीय कारणों से उपचाराधीन हैं।
➡️ शेष 18 घायलों को विवेकानंद चिकित्सालय पीपलकोटी में भर्ती कराया गया था, जिन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा रात्रि में ही जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना गया तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की विस्तृत जानकारी ली गई तथा सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, साथ ही टनल एवं परियोजना क्षेत्र का सेफ्टी ऑडिट कराते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। आगामी कार्ययोजना के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की जा रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
