सुशासन और विकास को नई दिशा प्रदान कर रहा है “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार”अभियान – जिलाधिकारी प्रशांत आर्य !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

“शिकायतों का त्वरित निवारण और योजनाओं का सीधा लाभ; घर-घर पहुँच रही जन-जन की सरकार”
लोनिवि, राजस्व और वन विभाग संयुक्त टीम बनाकर मल्लीबैंड से पुजारगांव मार्ग का निरीक्षण कर 05 फरवरी तक प्रस्तुत करे रिपोर्ट : जिलाधिकारी
विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ की न्याय पंचायत बड़ेथी के इंटर कॉलेज बड़ेथी में आयोजित शिविर में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्या
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ‘‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान के तहत राज्य में संचालित 45 दिवसीय महत्वकांक्षी अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड चिन्यालीसौड़ की न्याय पंचायत बड़ेथी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जन सुनवाई कार्यक्रम का जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, जो मा.मुख्यमंत्री की जनसंपर्क और सुशासन को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर नागरिकों की हर संभव सहायता करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे विकास की प्रक्रिया और भी तेज़ एवं पारदर्शी बन रही है।
न्याय पंचायत बडेथी में आयोजित शिविर और जन सुनवाई कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में कुल 66 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से 37 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। प्रमुख शिकायतों में बचन लाल द्वारा मकान के ऊपर विद्युत लाइन की समस्या के लिए शिफ्ट करने की मांग रखी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को फरवरी माह तक लाईन शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
दिगपाल सिंह बिष्ट ग्राम बगोडी पुजारगांव द्वारा मल्लीबैंड से पुजारगांव मोटर मार्ग निर्माण की मांग रखी जो लंबे समय से लंबित है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा लोनिवि, राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट 05 फरवरी तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गंगेश्वर धाम चिन्यालीसौड़ में मैदान के समतलीकरण और सौन्दर्यकरण की मांग एवं बड़ेथी थान से गंगेश्वर धाम तक मार्ग के डामरीकरण की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा लोनिवि को प्रस्ताव बनाकर जिला योजना में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वर्ष 2010 में आई आपदा और सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से बचे शेष लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग पर जिलाधिकारी ने लोनिवि और तहसील के अधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा चिन्यालीसौड में राज्य आंदोलनकारियो के स्मारक हेतु भूमि के चिन्हीकरण करने की मांग की। जबकि दर्जा राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल ने तहसीलदार को डूब क्षेत्र से बाहर आर्क ब्रिज के समीप भूमि का सर्वे करने के भी निर्देश दिए।
बड़ेथी में आयोजित शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित जनसाधारण ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि इस प्रकार के शिविरों का लाभ उठाते हुए अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुँचाएं ताकि सरकार की योजनाएं हर घर तक पहुँच सकें। जन सुनवाई कार्यक्रम प्रशासन की जनता के प्रति जवाबदेही और समर्पण की जीवंत मिसाल साबित हो रहे है। इससे न केवल जनसंवाद को मजबूती मिल रही है, बल्कि विश्वास की एक नई मिसाल भी कायम हो रही है।
न्याय पंचायत बड़ेथी में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 01, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 108 लोगो को लाभान्वित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 30 लोगो के जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण एवं परिवार रजिस्टर नकल बनाई। कृषि विभाग द्वारा 25 लोगो को छोटे कृषि यंत्र व 30 लोगो को रसायन वितरित किए। उद्यान विभाग द्वारा 35 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। बैंकिंग संस्थान द्वारा 44 लोगो को बीमा और ऋण संबधी जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 पेंशन प्रकरण निराकरण सहित 30 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान की।महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 40, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 27 केवाइसी व 04 नए आवेदन प्राप्त किए, सहकारिता विभाग द्वारा 27 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 70 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। विद्युत विभाग द्वारा 10 नए संयोजन के आवेदन सहित विभागीय जानकारी एवं मत्स्य विभाग द्वारा 20 , डेयरी विभाग द्वारा 02, पशुपालन विभाग द्वारा 161 लोगो को विभागीय जानकारी देकर लाभान्वित किया। सेवायोजन विभाग द्वारा 12 लोगों को कैरियर काउन्सलिंग की जानकारी प्रदान की।
शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत, नगर पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली, सुभाष नौटियाल, दीपेंद्र कोहली, जीतलाल कोहली, लक्ष्मण सिंह चौहान, चंद्रवती देवी,सुमन बडोनी, शिवम पंवार, मनवीर सहित अन्य जनप्रतिनिधि पीडी अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी केके जोशी, सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
