यशपाल आर्य के जाने से खाली हुई कैबिनेट की कुर्सी, खाली कुर्सी भरने पर CM धामी का बयान आया सामने

देहरादून: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने से धामी मंत्री मंडल में कैबिनेट की एक कुर्सी खाली हो गयी है, जिस पर कई विधायक मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान कैबिनेट की खाली कुर्सी को भरे जाने को लेकर आया है। मीडिया कर्मियों के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट की खाली कुर्सी भरे जाने को लेकर सवाल पूछा गया, इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है कि विभागों को जहां पहुंचना था वहां पहुंच गए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.