बचपन में साथ-साथ खेलने, पढ़ने वाले भाई ने भाई की कर दी हत्या अब जीवन भर रहेगा सलाखों के पीछे
Share your love
पिथौरागढ़
दिनांक- 17.02.2023 को वादी नेत्र सिंह पुत्र मथुरा सिंह, निवासी- चिफलतारा थाना जौलजीबी जिला पिथौरागढ़ द्वारा स्वयं के लड़के नारायण सिंह की उन्ही के भतीजे हयात सिंह पुत्र अरमा सिंह ने दराती (आसी) से सिर में मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में कोतवाली जौलजीबी में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली जौलजीबी में अभियुक्त हयात सिंह के विरुद्ध धारा 302 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी, अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 17.02.2023 को ही अभियुक्त हयात सिंह पुत्र अरमा सिंह, निवासी- चिफलतारा जौलजीबी उम्र 32 वर्ष को कौली कन्याल पुल, जौलजीबी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
