मुख्यमंत्री योगी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग चौपर से टकराया पक्षी

Share your love

ब्रेकिंग न्यूज़

 खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से है आज उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने की घटना सामने आई है। इसके बाद सीएम के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग की गई है। जानकारों के अनुसार, सीएम अब सड़क मार्ग से सुलतानपुर जाएंगे। योगी पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए वाराणसी में थे। पुलिस लाइन से उनके हेलिकॉप्टर ने सुलतानपुर के लिए उड़ान भरी थी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई। हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है। वाराणसी में पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले योगी तमाम योजनाओं की प्रगति देखेंगे। इसके अलावा वो वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.