स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने में प्रयोग होने वाले गाड़ियों के नियम और फिटनेस पर प्रशासन गंभीर : गीता खन्ना !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डा. गीता खन्ना द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के आवागमन हेतु चल रही स्कूल वैन,बस,तीन पहिया वाहन, ऑटो ई-रिक्शा आदि के सत्यापन, उनकी माॅनिटरिंग व नियम बनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद देहरादून से सम्भागीय परिवहन अधिकारी डा. अनीता चमोला व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव उपस्थित रहे तथा अन्य समस्त जनपदों द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज की गई। आयोग की ओर से डा. शिव कुमार बरनवाल, सचिव व डा. सतीश कुमार सिंह, अनुसचिव उपस्थित हुए।
बैठक में अध्यक्ष गीता खन्ना द्वारा अवगत कराया गया कि ऐसे वाहन जो कि स्कूल से बच्चों को लाने -लेजाने का काम कर रहे है, किन्तु उन्हें स्कूल द्वारा निर्धारित नही किया गया है तो ऐसे बच्चों को लाने -लेजाने वाली प्राईवेट गाडियों (जैसे वैन, ऑटो , विक्रम इत्यादि) को आर0टी0ओ0 से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने हेतु निर्देश दिये गये तथा उनका सत्यापन किया जाना आवश्यक है व स्कूलों में भी उनका रिकार्ड होना जरूरी है, जिसमें ड्राईवरों का पूर्ण विवरण व मनौस्थिति की जांच रिपोर्ट भी रक्षित हो।
अध्यक्ष द्वारा स्कूलों में बच्चों को लाने -ले जाने के लिये चल रही प्राईवेट वाहनों को चिन्हित किये जाने के लिये एक यल्लों स्ट्रिप लगाये जाने हेतु सुझाव दिया गया, जिससे वाहन चिन्हित हो जाये कि वाहन में बच्चे यात्रा कर रहे हेै तथा उन प्राईवेट वाहनों को वाहन स्वामी अपने अन्य कार्य के लिये भी प्रयोग में ला सके।
स्कूलों में बच्चें किस ट्रांसपोर्ट मोड से आना-जाना कर रहे है, उसका पूर्ण विवरण स्कूलों के पास रक्षित होना चाहिये. अध्यक्ष द्वारा जनपदवार परिवहन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही का विवरण सुना गया, जिसके उपरान्त उनके द्वारा जनपद बागेश्वर की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुये उनके अनुरूप कार्य किये जाने हेतु कहा गया तथा साथ ही अपनी कार्यप्रणाली को आयोग के साथ सांझा किये जाने की बात कही गयी। अध्यक्ष द्वारा सभी जनपदों को उनके समक्ष आ रही चुनौतियों, कठिनाईयों व उनके सुझाव को भी आयोग के उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा समय समय पर स्कूलों में जाकर बच्चों को रोड सेफ्टी प्रशिक्षण कराया जाता है, इसके लिए आगे भी ट्रेनिंग व प्रशिक्षण करने के लिए अपने नए मॉडल पर कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि हर क्षेत्र में ब्लेक स्पाट्स भी चिन्हित है तथा प्रत्येक माह लोक निर्माण विभाग के साथ बैठक आयोजित की जाती है।
बैठक में अध्यक्ष महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि स्कूल बसों को भी एक्सीडेंट रिलिफ फण्ड से कवर किया जाये। जनपदों के बडे- बडे स्कूलों के द्वारा स्कूल कैंपस में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नही दी जाती है, जिस कारण स्कूलों के बाहर सडक पर जाम लगता है व दुर्घटनाए ज्यादा होती है। इस हेतु स्कूलों को परिवहन विभाग की ओर से कडी हिदायत दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें स्कूलों को स्कूल कैंपस में पार्किंग किये जाने हेतु निर्देशित किया जाये।
अध्यक्ष महोदया द्वारा बैठक के कम में उत्तराखण्ड राज्य के मुख्य शिक्षा अधिकारियों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों, आर.टी.ओ. व ए.आर.टी.ओ., पैरेन्ट्स एसोसियेशन को सम्मिलित करते हुये निकट भविष्य में बैठक आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे उक्त सम्बन्ध में एक प्रभावी गाईलाईन तैयार की जा सके।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
