संवादाता: करन सहगल
देहरादून: नशे के कारोबार का मकड़जाल देहरादून में फैलता जा रहा है। युवा पीढ़ी से लेकर महिलाओं तक को यह अपनी गिरफ्त में ले रहा है। प्रदेश में नशे की खपत बढ़ती जा रही है। इनके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
जिस क्रम में चौकी प्रभारी इंदिरा नगर मय हमराह तथा ADTF टीम थाना बसंत विहार द्वारा रविवार को शास्त्री नगर खाले से मलिक चौक को जाने वाले रास्ते से एक अभियुक्त नवीन गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी शास्त्री नगर खाला थाना बसंत विहार देहरादून को 4.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमवीर सिंह चौकी प्रभारी इंदिरा नगर, कॉन्स्टेबल
गौरव चौधरी (ADTF), कॉन्स्टेबल डंबर सिंह थाना वसंत विहार मौजूद थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
