टीम एसटीएफ उत्तराखंड की वन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 02 किए गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ के लिए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ उत्तराखंड पुलिस द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसको अमलीजामा पहनाते हुए एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने पर जनपद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से 02 वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01भालू पित्त ( वजन 155 ग्राम) व 05 नाखून जंगली जानवर के बरामद किए गए।
उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को मैनुवली सूचना मिली थी कि विकासनगर देहरादून क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा भालू पित्त की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से मेैनुवली डेवलप किया गया जिस पर आज विकासनगर से यमुनोत्री जाने वाले रास्ते हतीयारी ग्राम से पहले मोटर साइकिल पर आते हुए 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया उक्त व्यक्ति ने अपना नाम भगवान सिंह रावत व जितेन्द्र सिंह पुंडीर बताया जहां भगवान सिंह रावत के कब्जे से 01 भालू पित्त व जितेन्द्र सिंह पुंडीर के कब्जे से 05 जंगली नाखून बरामद हुए है। भालू पित्त एवं जंगली जानवरों के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध थाना विकासनगर जनपद देहरादून में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि अभियुक्त से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले मेें गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिष्चित की जायेगी।
वहीं एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी, ताकि सीधे-साधे व बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.