टीम एसपी सिटी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त, कोतवाली डालनवाला पुलिस ने नशा तस्कर दबोचा

संवादाता: करन सहगल

देहरादून: देश में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है, जिस की रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कसी हुई है। इसी के मद्देनजर एसपी सिटी सरिता डोभाल व क्षेत्राधिकारी ने अपने क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को निर्देशित किया। जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर आरोपी गौरब डोभाल को 240 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी डालनवाला, उपनिरीक्षक देवेश खुगसाल चौकी प्रभारी हाथीबड़कला,कांस्टेबलदिनेश कुमार, कांस्टेबल मनोहर सिंह, कांस्टेबल महेश उनियाल मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.