मध्य प्रदेश से हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का अध्ययन कर लौटी टीम

Share your love

 

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में शुरू कराने के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने का काम शुरू हो गया है इसके तहत राज्य में विशेषज्ञों की टीम ने मध्यप्रदेश में तैयार हिंदी पाठ्यक्रम का अध्ययन कर लिया है रविवार को टीम मध्य प्रदेश से उत्तराखंड वापस लौट आई अब इस संदर्भ में जल्द ही कमेटी अपनी रिपोर्ट चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को देने जा रही है राज्य में हिंदी पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सी एम एस रावत ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल मेडिकल कॉलेज में पायलट प्रोजेक्ट के तहत हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा निदेशक के साथ ही पाठ्यक्रम तैयार करने वाली टीम से बातचीत भी की गई है।

अध्ययन भ्रमण टीम में

सीएमएस रावत प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल,

डॉक्टर ए के सिंह प्रोफेसर एनाटॉमी विभाग राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी,

डॉ हरीश शकर पांडे प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी,

डॉक्टर दौलत सिंह प्रोफेसर रेडियोथैरेपी विभाग राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून,

इसके साथ ही शाखा प्रभारी हिंदी प्रकोष्ठ श्रीमती राकिता अग्निहोत्री भी इस अध्ययन भ्रमण मैं उपस्थित रही।

 

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.