दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा आयोजित की गई ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

परेड ग्राउंड्स, देहरादून में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल, देहरादून एवं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, उत्तराखंड द्वारा नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के संयोजन में आयोजित ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ में पंकज मैसोंन (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासंघ) सहित अनेक व्यापारी नेताओं एवं उत्साहपूर्ण युवा उद्यमियों के साथ सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “गर्व से कहो – यह स्वदेशी है” एवं “जय स्वदेशी, जय-जय स्वदेशी” जैसे प्रेरणादायक और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने वाले नारों के माध्यम से स्वदेशी चेतना को जन-जन तक पहुँचाया।
उल्लेखनीय है कि नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड, स्वदेशी जागरण मंच एवं देशभर के व्यापारी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 23 जनवरी (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) तक ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन देश के सभी राज्यों में किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लाल किले की प्राचीर से दिए गए स्वदेशी के आह्वान को सशक्त करना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जनआंदोलन का रूप देना है।
इस दौड़ का शुभ आरम्भ दिल्ली से आए माननीय मुख्य अतिथि सुनील जे सिंघी जी का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पंकज मैसोंन द्वारा कमल के फूल का प्रतीक चिन्ह साथ ही शॉल भेंट करने के पश्चात उनके द्वारा किया गया जो की परेड ग्राउंड से संचालित होकर बुद्धा चौक से घंटा घर होते हुए वापिस परेड ग्राउंड में समापन हुआ जहाँ युवाओं को जल पैन ग्रहण करवा कर साफ़ सफ़ाई का भी ध्यान रखा गया स्वच्छ दून सुंदर दून देखने के लिए ख़ुद वहां की सफ़ाई करके सारा कुढ़ा उठाया गया।
कई प्रमुख संस्थाओं ने भी इसमें सहभागिता की पृथ्वीनाथ मंदिर, किसान यूनियन, स्वर्णकार संघ अन्य।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील जे सिंघी, स्वदेशी जागरण मंच संयोजक संजय कुमार, भाजयुमो प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, भाजयुमो युवा महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत, युवा संरक्षक अर्चित डावर, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल, संगठन सलाहकार संजय गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महामंत्री पंकज डिढ़ान, लीगल एडवाइज़र शिवा वर्मा, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, युवा उपाध्यक्ष मनीष फुलारा, युवा कोषाध्यक्ष रजत गुप्ता, युवा सचिव बॉबी कुमार, संयोजक ( देवेंद्र साहनी, अमरदीप सिंह, दीपू नागपाल , हेम रस्तोगी, सुमित कोहली, अशोक अग्रवाल, संजय शर्मा,
सन्नी कुमार, विवेक सेठी ) उपाध्यक्ष जसपाल छाबड़ा, संगठन मंत्री रोहित बेहल, गौरव वर्मा, मोक्ष सेठी, दीपक वर्मा, दीप चंद वर्मा, देवराज सोनी, राजकुमार खन्ना, विशु लूथरा, शिव अवतार वर्मा, सिमरन जीत सिंह धीर, अजय वर्मा, पवन चौहान, जसवीर सिंह मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
