अंकिता भंडारी प्रकरण पर सुरेश राठौड़ का बयान आया सामने !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

अंकित भंडारी हत्याकांड के मामले में उर्मिला सनावर के वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह इस पूरे मामले में पुलिस और एसआईटी को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। जाँच से जुड़े किसी भी अधिकारी द्वारा बुलाए जाने पर वह उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराएंगे।
सुरेश राठौड़ ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी अधिकारी, नेता या मुख्यमंत्री के लिए कोई ऑडियो या वीडियो जारी नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और इस मुद्दे पर कांग्रेस राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि अंकिता हमारी बेटी है और इस तरह की घटिया राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्हें उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा है। सोशल मीडिया पर लगातार बयानबाजी से परेशान होकर वह कुछ दिनों के लिए बाहर चले गए थे, लेकिन अब वापस लौट आए हैं।
“जो ऑडियो वायरल किया जा रहा है, वह डीप फेक है। दो लोगों की बातचीत को तोड़-मरोड़ कर वीडियो बनाया गया है। यह आपराधिक कृत्य है। मैंने कभी कोई ऑडियो या वीडियो पोस्ट नहीं किया है और न ही ऐसा करना चाहता हूँ।”
राठौड़ ने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर द्वारा उनके खिलाफ साजिश रचकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से माहौल खराब करना गलत है और कांग्रेस को शर्मनाक राजनीति से बचना चाहिए।
“अंकिता हमारी भी बिटिया है। दोषियों को सजा मिल चुकी है और वे जेल में हैं। कोई भी इस मामले को षड्यंत्र के तहत सरकार को अस्थिर करने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता।”
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है और जनता सरकार के कामों से संतुष्ट है। इस तरह की घटनाओं से जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
“एसआईटी द्वारा मिले समन के बाद मैंने पत्र लिखकर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। जब भी बुलाया जाएगा, पूरी सच्चाई और ईमानदारी के साथ जांच में सहयोग करूंगा ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो।”
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
