राष्ट्रीय खेलों में सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग में मारा गोल्ड!

Share your love

लोकज़न टुडे

गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड के लाल सूरज पंवार ने 20 किलोमीटर की रेस वॉकिंग में उत्तराखंड के लिए एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीता। 20 किलोमीटर की रेस उन्होंने एक घंटा 27 मिनट में पूरी की। इस गोल्ड को मिलाकर उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में अब तक दो स्वर्ण और एक रजत सहित आठ पदक जीत चुका है। उत्तराखण्ड का लाल सूरज 2016 से उनसे रेस वॉकिंग की प्रैक्टिस कर रहा है। आपको बता दें कि सूरज पवार इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के लिए कई पदक जीत चुका है। 2018 में उसने अर्जेंटिना में आयोजित यूथ ओलंपिक की 5000 मीटर वॉकिंग रेस में रजत पदक जीता था। वर्ष 2018 में ही उसने थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप की 5000 रेस वॉकिंग में रजत जीता। जबकि पिछले साल दोहा में 20 किलोमीटर रेस वॉकिंग में उसने 24वां स्थान प्राप्त किया। सूरज मूल रूप से टिहरी के प्रतापनगर एवं हाल शिमला बाईपास देहरादून निवासी हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.