घटना की सूचना पर त्वरित रिस्पॉन्स न करने एवं लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही : एसएसपी श्वेता चौबे

पौड़ी गढ़वाल

 

 

आपदा सीजन के दृष्टिगत सतर्क रहें अधिकारी और कर्मचारी, किसी भी आपदा की सूचना पर तत्काल लें एक्शन।

घटना की सूचना पर त्वरित रिस्पॉन्स न करने एवं लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश।

चोरी की लम्बित घटनाओं का अनावरण न करने पर सम्बन्धित थाना प्रभारियों को फटकार लगाते हुये तत्काल सफल अनावरण के दिये सख्त निर्देश।

अच्छा कार्य करने वाले 17 पुलिस कार्मिकों को पुरूष्कृत कर किया सम्मानित।

आज दिनाँक 25.08.2023 को पुलिस लाईन पौड़ी में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

कर्मचारियों का सम्मेलनः-

सर्वप्रथम समस्त अधीनस्थ कर्म0गणों की समस्याओं को सुनकर जानकारी प्राप्त की गयी तथा उनका समाधान हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में नियुक्त अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रत्येक माह मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा करने तथा उनकी व्यक्तिगत /पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

मासिक अपराध गोष्ठीः-

जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण होने वाली आपदा के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहकर आपदा उपकरणों को 24 घण्टे क्रियाशील अवस्था में रखते हुये आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने तथा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से सतर्क दृष्टि* बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भूस्खलन सम्भावित स्थानों पर नियमित रूप से पुलिस बल नियुक्त करते हुये ड्यूटीरत कार्मिकों को *आपदा के समय बचाव उपकरणों, हेलमेट, टार्च, फर्स्ट एड किट आदि के साथ ड्यूटी* करने हेतु निर्देशित किया गया।

माननीय न्यायालयों द्वारा जारी NBW की तामीली का स्तर सन्तोषजनक नहीं है, NBW समय पर तामील नहीं किये जा रहे है। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये समस्त थाना प्रभारियों को NBW की शत-प्रतिशत तामीली हेतु कड़े निर्देश दिये गये।

मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा *अरनेश कुमार बनाम बिहार सरकार केस* में दिये गये दिशा-निर्देशों का *शत प्रतिशत अनुपालन* किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

चोरी की घटनाओं का अनावरण न होने पर *घोर आपत्ति प्रकट* करते हुये प्रभारी निरीक्षक *कोटद्वार, पौड़ी एवं श्रीनगर को तत्काल शत-प्रतिशत अनावरण* करने हेतु निर्देशित किया गया।

“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत *भू-माफियाओं, ड्रग्स माफियाओं, नौकरी लगाने, विदेश भेजने एवं चिट फंड* आदि के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध *गैंगस्टर एक्ट* के तहत कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों के द्वारा *अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति कुर्क करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  जया बलूनी, अपर पुलिस अधीक्षक संचार  अनूप काला, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी  श्याम दत्त नौटियाल, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर  रविन्द्र कुमार चमोली, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार  विभव सैनी, समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.