एसटीएफ टीम ने दबोचा आईपीएल सटोरी गैंग!

लोकजन टुडे 

ऑनलाइन आई.पी.एल. सट्टा रेड पार्ट 2..

एसटीएफ की एक और कार्यवाही,देर रात आईपीएल मैचों में सट्टा खिलवा रहे दो अभियुक्तों को ऋषिकेश से किया गया गिरफ्तार..

एसटीएफ की एक टीम द्वारा कल देर रात मुंबई इंडियन और केकेआर टीम के बीच चल रहे आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलवानेवाले वाले दो व्यक्तियों को भल्ला फार्म हाउस गली नंबर 3 से गिरफ्तार किया गया जब एसटीएफ टीम द्वारा यह दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तो यह व्यक्ति अपने मोबाइल फोन और आईपैड पर डाउनलोड किए गए मैजिक ऐप में लाइव मैच देख कर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। अभियुक्तों के कब्जे से दो रजिस्टर भी बरामद हुए हैं जिनमें अभियुक्तों ने प्रत्येक दिन के पृष्ठ पर व्यक्तियों के नाम वार लगाई गई सट्टे की धनराशि का विवरण अंकित किया गया है दोनों रजिस्टरों में लाखों रुपए की धनराशि अंकित पाई हुई है। रजिस्टरों में जिन व्यक्तियों के नाम अंकित है उनके संबंध में भी जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों से 8 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप,01 टैब और ₹4,62,000 सट्टे की नकदी की गई बरामद..
गिरफ्तारी के दौरान इन व्यक्तियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, एक वाईफाई, एक लैपटॉप, एक टैब और ₹4,62,000 की नगद धनराशि बरामद की गई..

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम
1.. वरुण तनेजा पुत्र हरबंस लाल तनेजा निवासी गली नंबर 3 भल्ला फार्म ऋषिकेश, देहरादून।
2..अमित मखीजा पुत्र चुन्नीलाल मखीजा निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद, हरियाणा हाल भरत बिहार ऋषिकेश,देहरादून
अभियुक्तों से बरामदगी (1).. 08 मोबाइल फोन
(2).. 01वाईफाई एक
(3).. 01लैपटॉप
(4)..01 टैब
(5)..02 सट्टे के हिसाब के रजिस्टर
(6).. ₹4,62,000 नकदी ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.