उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले की जांच सौंपने के 2 दिन में ही कर दिया एसटीएफ ने खुलासा

Share your love

 

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड से

उत्तराखंड एसटीएफ के द्वारा 2 दिन के भीतर ही उत्तराखंड अधीनस्थ चयन  आयोग द्वारा भर्ती घोटाले की जांच का खुलासा कर दिया गया है

उत्तराखण्ड राज्य में अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुई गड़बड़ी के सिलसिले में एसटीएफ ने गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर 37 लाख रुपए बरामद किए। 2021 की इस परीक्षा में परीक्षा में राज्य के करीब 1.60 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था।
पेपर लीक की शिकायत मिलने पर आयोग ने इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया था। बेरोजगार संगठन ने सीएम धामी से इस गड़बड़झाले की शिकायत की थी। सीएम धामी ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। नतीजतन, दो दिन पूर्व थाना रायपुर मे मुकदमा 289/2022 धारा 420 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया ।
इस संबंध में रविवार को एसटीएफ पुलिस उपमहानिरीक्षक सेंथिल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि परीक्षा अनियमित्ताओं के सम्बन्ध में जांच कर साक्ष्य संकलन करते हुए अभी तक कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

आपको बता दें 22 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के
बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से दिनांक 4 एवं 5 दिसम्बर 2021 को आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा में हुई अनियमितता/गड़बड़ी के सम्बन्ध में  मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड,  पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की गयी थी। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में स्नातक स्तर की परीक्षा में हुई अनियमितता/गड़बड़ी के सम्बन्ध में थाना रायपुर में मु0अ0सं0 289/22 धारा 420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
उक्त मामले की गम्भीरता को देखते हुए विवेचना उत्तराखण्ड एसटीएफ को स्थानान्तरित करने के आदेश पारित किये गये थे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.