कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत रावत ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Share your love

रामनगर: मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय रामनगर में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत रावत के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विगत वर्ष के भाती इस वर्ष भी रक्तदान शिविर लगाया गया। जो कि सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चला। जिसमें 47 रक्तदान दाताओं ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।

इसके साथ ही रामनगर कांग्रेस जन ने रणजीत रावत के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनको बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की मिष्ठान वितरण किया। रक्तदान शिविर में चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबन्धु रावत, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किशोरी लाल, डॉ निशांत पपने, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेश कालिया, उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हरिप्रिया सती, सभासद विमला आर्य, वीना रावत, सतेस्वरी रावत, अनीता बिष्ट अनिल अग्रवाल खुलासा, दिनेश लोहनी, महिपाल सिंह डंगवाल, सभासद खट्टी नंदन जोशी, सभासद गुलाम सादिक , सभासद मोहम्मद मुजाहिद, संजय कुमार आदि लोग मौजुद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.