राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव ने संगठन द्वारा कैबिनेट बैठक तक अपने सभी कार्यक्रम किये स्थगित
Share your love
रिपोर्ट-मुकेश बछेती
पौड़ी: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम मुख्यालय कहा है कि उनके संगठन द्वारा आगामी कैबिनेट बैठक तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दी गए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख कैबिनेट में उनके संगठन की एक सूचीयां मांग पर गंभीरता से विचार विमर्श करने का आग्रह उनके द्वारा किया गया है जिसके बाद उनके संगठन द्वारा प्रदेश में अपने सभी कार्यक्रम आगामी कैबिनेट बैठक तक स्थगित कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में होने वाली कैबिनेट बैठक में उनके संगठन की 1 सूत्री मांग पर गंभीरता से निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पहाड़ी पर्व पर संगठन से जुड़े सभी कर्मचारियों से निवेदन किया है कि वे राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अपने घरों में इगाश पर एक दीपक पुरानी पेंशन बहाली के नाम से जलाकर सरकार को जगाने का काम करें। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा उनकी एक सूची मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो उनका संगठन प्रदेश सरकार के खिलाफ विधानसभा चुनाव से पहले उग्र आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
वहीं इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री व पौड़ी प्रभारी मंत्री सुबोध का कहना है कि कर्मचारी संगठनों को सरकार बनने के बाद ही इस तरह के आंदोलन शुरू करने चाहिए। उन्होंने कहा कि अब सरकार अपने अंतिम समय में है और इस तरह की दबाव की राजनीति करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारी संगठनों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है। मगर कर्मचारी संगठनों का अंतिम समय में सरकार के ऊपर दबाव बनाना ठीक नहीं होगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
