प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेमनगर में महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कैंट विधायक समेत भाजपा की सभी महिला विधायकों की चुप्पी शर्मनाक
प्रदेश के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में संलिप्त वीवीआईपी के खुलासे के बाद प्रकरण की अग्रिम जांच सीबीआई से सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग पर आज पूरा उत्तराखंड सड़कों पर है।
कैंट विधानसभा की महिला विधायक सविता कपूर समेत भाजपा की सभी विधायकों ने मुंह पर टेप चिपका कर अफ़ोसनाक तरीके से चुप्पी साध ली है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेमनगर में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही।
उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में हर जिले हर नगर हर कस्बे में लोग सड़को पर उतरे हुए हैं अंकिता भंडारी हत्याकांड में संलिप्त वीवीआईपी के नाम की पुष्टि करने की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग को लेकर जिसका खुलासा भाजपा के ही पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनोहर राठौर ने किया है ।
धस्माना ने कहा कि कांग्रेस समेत सभी राजनैतिक दलों , सामाजिक संगठनों ने एक स्वर में सीबीआई जांच की मांग की है यहां तक की भाजपा के हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व भाजपा विधायक जो पूर्व मंत्री व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष भी रही हैं उन्होंने भी अंकिता हत्याकांड में हुए नए खुलासों के चलते मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है
किन्तु सरकार व भाजपा ने कानों को बंद किया हुआ है। धस्माना ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भाजपा सरकार का नारा कितना खोखला है यह अंदाजा भाजपा की उत्तराखंड से एक मात्र महिला सांसद व भाजपा की विधायक विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी , मंत्री रेखा आर्य, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल व अन्य महिला विधायकों व महिला आयोग समेत तमाम दायित्वधारी महिला नेत्रियों की चुप्पी से लगाया जा सकता है।
धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का महिला विभाग अंकिता भंडारी प्रकरण पर पहले दिन से संघर्ष कर रहा है और अब पूरी पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलित है और जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दिला देते तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे।
धस्माना ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से अपील कि की वे आने वाले दिनों में राज्य में चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट के कराए जाने वाले एसआईआर में अपनी पार्टी के बूथ लेवल एजेंट व सरकारी बीएलओ के साथ घर घर जा कर यह सुनिश्चित करने का काम करना कि किसी भी महिला का जो वोट देने की अधिकारी है उसका नाम वोटर लिस्ट से गलत तरीके से काटा ना जाए।
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री सुशीला शर्मा ने धस्माना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का अपने परिवार की सदस्य के रूप में सम्मान भी करते है और सुख दुख में साथ भी खड़े रहते हैं।
पार्टी की चारों वार्डों की अध्यक्ष संगीता शासन, ज्योति चौधरी, सायरा बानो व सरोज भाटिया ने धस्माना को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सुमित खन्ना व प्रेमनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को शाल पहना कर सम्मानित किया।
बैठक में चमेली यादव, प्रिया दूबे, रंजना यादव, मुन्नी देवी, एडवोकेट आभा क्षेत्री, गुलशन जहां, भोपाली चौहान,नीलम थापा, बिना थापा, रंजना, वैशाली चड्ढा, वीरेश शर्मा, अमीचंद सोनकर आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
