एसएसपी देहरादून की थाना प्रेमनगर टीम ने करोड़ों की अवैध ड्रग्स के साथ तीन नशा तस्कर किए गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

नशा तस्करी के खिलाफ एसएसपी देहरादून ने महकमे को शिकंजा कसने हेतु निर्देशित किया हुआ है । उसी के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर ने अपनी टीमों को विभिन्न स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया हुआ है जिसके मद्देनजर मुख़बिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान नंदा की चौकी बिधोली रोड से 03 अभियुक्तों को हाईप्रोफाइल मादक पदार्थ LSD (Lysergic acid diethylamide) 2058 ब्लॉटस, 6 ग्राम अवैध हेरोइन तथा इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू, के साथ गिरफ्तार किया गया, तथा तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहनो को सीज किया गया। तीनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों के नाम रजत भाटिया पुत्र अशोक भाटिया निवासी हकीकत नगर, थाना सदर, जिला सहारनपुर, शिवम अरोड़ा पुत्र अशोक अरोड़ा निवासी हकीकत नगर थाना सदर जिला सहारनपुर, कृष गिरोटी पुत्र स्वर्गीय प्रवीण गिरोटी निवासी ईदगाह चकराता रोड थाना कैंट देहरादून है l

नोट: बरामद मादक पदार्थो की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 02 करोड 05 लाख रू0 तथा भारतीय बाजार में कीमत लगभग 63 लाख रु0 है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर श्रीमती रीना राठौर, थानाध्यक्ष प्रेमनगर उ0नि0 गिरीश नेगी, व0उ0नि0 थानध्यक्ष प्रेमनगर प्रमोद खुगशाल,चौकी प्रभारी बिधोली उ0नि0राजीव धारीवाल, उ0नि0 प्रवीण सैनी, उ0नि0 नरेंद्र बिष्ट अ0उ0नि0 राजेश शाह, हे०का० सुशांत,हे०का० परविंदर, का० उमेश, का० नितिन, का० अमरेंदर, हे०का० एसओजी किरण शामिल थे l

( नोट :- अभियुक्तो की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000/- रुपए के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।)


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.