एसएसपी देहरादून ने अभियुक्त दीपक मित्तल के संबंध में प्रकाशित खबर को बताया भ्रामक, किया खंडन!

Share your love

संवाददाता :करन सहगल

एक समाचार पत्र में ₹50000 के ईनमी अभियुक्त दीपक मित्तल के देहरादून आने तथा दून पुलिस को उसकी जानकारी न होने के संबंध में खबर प्रसारित की गई है जिसका एसएसपी देहरादून ने खंडन किया है ।

उक्त प्रकाशित खबर के संबंध में एसएसपी देहरादून ने ED के अधिकारियों से संपर्क करा तो ED द्वारा भी उक्त खबर का खंडन किया गया, इसके साथ ही पुलिस द्वारा की गई गोपनीय जांच में भी इस प्रकार के कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आए।

एसएसपी देहरादून में बताया कि अभियुक्त दीपक मित्तल के विरुद्ध ED द्वारा मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है, जो भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी प्रभावी है, जिसके तहत अभियुक्त दीपक मित्तल के भारत अथवा किसी अन्य देश के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यात्रा हेतु आने पर उसे तत्काल संबंधित अथॉरिटीज द्वारा वहीं उस देश की सीमा में गिरफ्तार किया जाएगा तथा इसकी सूचना ED तथा अन्य केंद्रीय एजेंसीज को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जनपद देहरादून में अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अंतरराष्ट्रीय अभियोगों में देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध लुकआउट तथा रेड कोर्नर सर्कुलर जारी किया गया है, जिसके तहत भारत के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से अभियुक्त के भारत आने पर उसे तत्काल गिरफ्तार किया जा सके ।

एसएसपी देहरादून ने समाचार पत्रों एवं समाचार चैनलों से ऐसी कोई खबर प्रकाशित/प्रसारित करने से पूर्व पुलिस से वरज़न लेने हेतु अपील की है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.