उत्तराखंड में यहां देखा गया श्रीकांत त्यागी जिसके पीछे लगी है नोएडा पुलिस

Share your love

उत्तराखंड में यहां देखा गया श्रीकांत त्यागी जिसके पीछे लगी है नोएडा पुलिस

नोएडा के पॉश सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी की खोज में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पत्नी समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही उसकी कई गाड़ियों को भी जब्त कर दिया है। श्रीकांत शर्मा पहले भी काफी सुर्खियों में रहा है। ऊंची पहुंच और पार्टी में दखल अंदाजी के के चलते उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। महिला से अभद्रता करने वाला कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी नोएडा अथॉरिटी में भी अपनी दखल रखता था।

आखिर कौन है श्रीकांत त्यागी
खुद को भाजपा नेता बताने वाला श्रीकांत त्यागी भंगेल का रहने वाला है। उसके भाजपा के कई उच्च स्तर के नेताओं से अच्छे संबंध रहे हैं, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत शर्मा के गांव वाले घर पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं और वहां हर आने-जाने वाले व्यक्ति की पूरी डिटेल्स ली जाती है। जब श्रीकांत गांव में रहता था तो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उसके घर पर बड़ी तादात में पुलिस फोर्स तैनात रहती थी। घर पर भी बाकायदा बैरिकेटिंग और पुलिस पिकेट बनाए गए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, उसकी राजनीतिक पहुंच के कारण अथॉरिटी के अधिकारी भी कुछ नहीं बोल पाते थे। ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के कामन एरिया और पार्क में अवैध अतिक्रमण के मामले में नोएडा अथॉरिटी ने करीब 3 वर्ष पहले उसे औपचारिकता के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अक्टूबर 2019 में सोसायटी के लोगों ने नोएडा अथॉरिटी से अतिक्रमण करने की शिकायत की थी।
फिलहाल नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी को कई राज्यों में ढूंढ रही है सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना मिली है कि उत्तराखंड के ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी को देखा गया है जिसके बाद पीछे पीछे नोएडा पुलिस भी यहां पहुंच चुकी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.