घर पहुंचा एसपी का पार्थिव शरीर, हर आंखे हुई नम…

Share your love

हल्द्वानी: विगत दिवस एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन का कोरोना से निधन हो गया। देर रात उनका पार्थिव शरीर हल्‍द्वानी लामाचौड़ स्थित उनके घर पहुंच गया। आज सुबह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व अन्य लोग भी सांत्वना देने पहुंचे थे। एसपी राजीव को अंतिम विदाई देने के लिए उनके साथ पूर्व व वर्तमान में काम कर चुके एसपी, सीओ, कोतवाल दारोगा भी भारी संख्या में पहुंचे थे। पार्थिव शरीर को अब अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट ले जाया जा रहा है।

बता दें कि एसपी ट्रैफिक नैनीताल राजीव मोहन 27 दिसंबर को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। हालत बिगडऩे पर पहले उन्हें एसटीएच के आइसीयू में रखा गया। लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं आने पर चार दिसंबर को दिल्ली मैक्स रेफर कर दिया। मगर न्यूमोनिया, डायबिटीज व सांस लेने में दिक्कत की वजह से मुश्किलें और बढ़ गई। मंगलवार दोपहर उनका निधन हो गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.