SP उत्तरकाशी द्वारा करीब 4 लाख कीमत के खोए मोबाइल को फोन स्वामियों को वापस लौटाया !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा CEIR Portal के माध्यम से करीब 4 लाख कीमत के 19 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। बरामद मोबाइल फोन को आज 11 मार्च 2026 पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा फोन स्वामियों को वापस लौटाया गया।
एस0पी0 उत्तरकाशी महोदया द्वारा बताया गया कि CEIR Portal के माध्यम से कई लोगों की मोबाईल गुम होने की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं, जिनकी रिकवरी के लिए हमारे यहां प्रत्येक थाना/साइबर स्टेशन पर टीमें नियुक्त हैं। आप भी अपने खोये मोबाईल फोन के सम्बन्ध में CEIR Portal पर शिकायत रजिस्टर्ड कर ट्रैस करवा सकते हैं। CEIR Portal पर शिकायत रजिस्टर्ड करने के लिये मोबाइल बिल, ID कार्ड, मिसिंग रिपोर्ट आदि कागजात जरुरी हैं।
आम नागरिको को सचेत करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि आजकल बहुत सी आपराधिक घटनाएं मोबाइल के जरिए हो रही हैं, ऐसे में लोगों का जागरुक होना बहुत जरुरी है, किसी भी व्यक्ति से पुराना मोबाईल खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। भरोसेमंद दुकान से ही मोबाइल खरीदें। नया मोबाईल खरीदने पर उसका बिल एवं IMEI NO. अपने पास सुरक्षित रखें।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीमती भावना कैंथोला एवं निरीक्षक अभिसूचना श्री विकास नौटियाल भी मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
