सौरव गांगुली की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

Share your love

बीबीसीआई के अध्यक्क्ष और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को लेकर सामने आ रही है। उनकी तबियत एक बार फिर खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सौरव गांगुली को आज सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो जनवरी को भी हुई थी सीने में दर्द की शिकायत
आपको बता दें कि अभी हाल ही में उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद में डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की थी। दरअसल, दो जनवरी को जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अपने हाथों और पीठ में दर्द महसूस हुआ और आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.