बेटा बना कसाई: सम्पति लेने को बेटे ने धड़ से अलग कर दी पिता की गर्दन
Share your love
बाराबांकी: यूपी में रिश्तों को तार तार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी बेटे ने पिता को सम्पति के लिए धारदार हथियार से हमला करके मार डाला। कलयुगी बेटा पिता से सम्पति उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। पिता के ना मानने पर बेटे ने पिता का सिर धड़ से अलग कर दिया। कत्ल के आरोप में बेटे और बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को पेड़ से बांध कर धारदार हथियार से गर्दन को धड़ से अलग कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बेटा अपने पिता की जमीन अपने नाम लिखने का दबाव बना रहा था और इसको लेकर पूर्व में झगड़ा हो चुका था। सनसनीखेज वारदात ने पूरे गाव को हिला कर रख दिया है। सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मामला बाराबंकी जनपद के थाना फतेहपुर इलाके का है। यहाँ के निवासी 55 वर्षीय श्रीराम की आज पेड़ से बाँध कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। ग्रामीणों की अगर माने तो हत्यारा कोई और नही श्रीराम का बेटा और बहू ही है । श्रीराम के बेटा अपने पिता की जमीन को अपने नाम करवाने का दबाव काफी दिनों से बना रहा था जिसमें वह सफल नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे और उसकी बहू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
