एसओजी टीम की हुई पिटाई!

लोकजन टुडे

एसओजी की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला..

अजय कुमार/ दिनेशपुर।

दिनेशपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद की एसओजी की टीम को सूचना मिली थी कि दिनेशपुर थाना के अंतर्गत जगदीशपुर गांव में अवैध असलाहे है जिस सूचना पर जांच व कार्रवाई करने एसओजी की टीम जब गांव के घर में पहुंची तो परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एसओजी की टीम पर हमला कर दिया और सूत्रों की माने तो एसओजी टीम के कुछ साथियों के साथ ग्रामीणों ने परिवार के साथ मिलकर मारपीट भी की, यही नहीं ग्रामीणों ने एसओजी की टीम को बंधक भी बना लिया, वहीं सूत्रों की मानें तो महिला कॉन्स्टेबल के साथ भी ग्रामीणों के द्वारा काफी अभद्रता की गई और मारपीट की गई है। वही पूरे मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने लोकजन टुडे के कुमाऊं ब्यूरो चीफ़ राजीव से साफ तौर पर कहा कि जिन लोगों के द्वारा एसओजी की टीम के साथ मारपीट बंधक बनाना समेत अन्य घटाएं की गई है इन सभी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। वही दिनेशपुर थाने में एसपी सिटी बंबोरा समेत ,सीओ से लेकर तमाम अधिकारी मौजूद है।

 

वही इस मामले में दिनेशपुर पहुंची एसपी सिटी ममता वोहरा ने पिटाई वाली बात को ख़ारिज किया है उनका कहना है कि अभद्रता हुई है.. मुकदमा लिखा जा रहा है जल्द ही एसओजी टीम से अभद्रता करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.