उत्तराखंड के कई जिलों में बर्फबारी, पहाड़ों से लेकर मैदान में कड़ाके की ठंड !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई है, वहीं चमोली जिले की नीती घाटी में भी लंबे इंतजार के बाद बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे पूरे इलाके में कड़ाके की ठंड लौट आई है।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

घने कोहरे के कारण हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है और कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.