धर्मनगरी हरिद्वार नंबर की लग्जरी गाड़ी में हो रही थी शराब की तस्करी देखिए वीडियो

Share your love

कोतवाली ऋषिकेश

लग्जरी कार Nissan sunny में 10 पेटी देशी शराब जाफरान की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शराब की बिक्री/तस्करी व शराब तस्करों के विरुद्ध  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
ऋषिकेश की सीमाओं पर व शहर में मुख्यतः स्थानों को चिन्हित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा
1- शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
अभियान जारी है।

अभियान के अनुपालन में गठित टीम के द्वारा दिनांक 01 अगस्त 2023 को मुखबिर की सूचना पर गढ़ी तिराहा के पास Nissan sunny कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK08Z6188 को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी के अंदर से 10 पेटी देशी शराब जाफरान की बरामद हुई वाहन चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त*
राहुल कुमार पुत्र रामअवतार निवासी आयुष विहार गढ़वाली कॉलोनी लाडपुर थाना रायपुर देहरादून

*बरामदगी विवरण*
1-कुल 10 पेटी देशी शराब जाफरान
2-Nissan sunny कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK08Z6188

*पुलिस टीम*-
1-उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी श्यामपुर
2-कांस्टेबल नीरज
3-कांस्टेबल नंदकिशोर
4 कांस्टेबल शीशपाल


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.