76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए एसएसपी देहरादून समेत 6 को मिला श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

“76 वें गणतंत्र दिवस” के अवसर पर आज दिनाँक 26/01/2025 को मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय की गरिमामय उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड महोदय द्वारा  एसएसपी देहरादून    अजय सिंह को उनके द्वारा किये गए विशिष्ट कार्यो के लिए “श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक” से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद देहरादून में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक श्रीमती ज्योति कन्याल को भी उनके द्वारा किये गए विशिष्ट कार्य के लिए “श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के निम्न अधिकारियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट/विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री पदक/ पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति “डिस्क” से सम्मानित किया गया।

निरीक्षक कमल कुमार लुन्ठी, (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” गोल्ड”)

उपनिरीक्षक, एमoटीo जगत सिंह बिष्ट, (सेवा के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “गोल्ड”)

निरीक्षक अभिसूचना लक्ष्मण सिंह नेगी  (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” सिल्वर” )

निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा, (उत्कृष्ट विवेचना के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक )

उपनिरीक्षक देवेश कुमार खुगसाल  (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” सिल्वर” )


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.