साहब यह अधिकारी हमसे गाड़ियों में कुत्ता घुमवा रहे मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत
Share your love
मुख्यमंत्री जी हमसे अधिकारी गाड़ियों में घुमा रहे कुत्ते
उत्तराखंड में संविदा आउटसोर्स वाहन चालक संघ ने सूबे के सरकारी महकमे पर एक और संगीन आरोप लगाया है … साथ ही वाहन चालक संघ ने इस मामले में मुख्यमंत्री से जल्द ही संज्ञान लेने की मांग की है जिससे आउट सोर्स कर्मचारियों का शोषण बंद हो सके।
संविदा आउट सोर्स वाहन चालक संघ का आरोप बिल्कुल सही है पिछले दिनों ऋषिकेश में मजिस्ट्रेट लिखी एक गाड़ी में साहब की सीट पर कुत्ता खिड़की से सिर बाहर किए सड़कों पर घूमते हुए दिख रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा था
संविदा आउटसोर्स वाहन चालक संघ ने कहा कि विभिन विभागों में कई ऐसे कर्मचारी है जो सरकारी वाहनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इन आउट सोर्स कर्मचारियों का आरोप है कि अगर किसी सचिव के पास दो या दो से अधिक विभाग है तो वह सभी विभागों के सरकारी वाहनों का इस्तेमाल कर रहा है .. जिसमें सरकारी वाहनों को कार्यालय घर पर ड्यूटी, बच्चों को स्कूल छोड़ना , बाजार से सब्जी लाना , घर के कुत्ते घुमाने दूध लाना जैसा काम करने के लिए कहा जा रहा है …और इन सभी कार्यों का खर्च भी उन अधिकारियों के द्वारा सरकारी खाते से किया जा रहा है। संविदा वाहन चालक संघ की मांग है कि विभागों शासन और नगर निकायों निगमों में लगे वाहन चालकों के लिए नीति निर्धारित की जाए जिससे कर्मचारी अपने नियमों के अनुसार काम कर सकें। आउटसोर्स वाहन चालक संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित किया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है ।
अब इस मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों में राजनीति तेज हो गई है दोनों एक दूसरे के ऊपर आरोप मढ़ रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि पूर्व में कांग्रेस सरकार में यह सब कार्य नहीं होते थे छोटे और आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण हमेशा से होता आया है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री के सख्त रवैया के बाद आईएएस अधिकारी तक पर कार्रवाई की जा रही है इससे कहीं ना कहीं कर्मचारियों का हौसला जरूर बढ़ गया है क्योंकि आज तक उत्तराखंड में किसी आईएएस अधिकारी पर इतनी बड़ी कार्यवाही नहीं हुई है अब देखना होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले पर कितनी जल्दी एक्शन लेते हैं
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
