रुद्रपुर: आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा कैबिनेट के माध्यम से नजूल नीति बनाकर सैकड़ो परिवारों को मालिकाना हक देने संबंधी प्रस्ताव को पारित करने से पूर्व जिला अध्यक्ष शिव अरोरा के नेतृत्व में देहरादून स्थित उनके राजकीय आवास पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों के साथ भेंट की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया कि रुद्रपुर आगमन पर नजूल भूमि पर निवासरत हजारों परिवारों को मालिकाना हक देने की नीति शीघ्र अति शीघ्र कैबिनेट में लाने हेतु सभी पार्षदों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा आपसे अनुरोध किया गया था। शिव अरोरा ने कहा उस विषय को देहरादून में भी शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत एवं शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली के साथ बैठक के दौरान भी आपने उक्त विषय के त्वरित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया था।
आज उनके द्वारा कैबिनेट में लाए जा रहे नजूल नीति में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं के अनुरूप निवासरत सैकड़ो परिवारों को लाभान्वित करने हेतु शिव अरोरा द्वारा ध्यान आकर्षित किया ।
- अति निर्धन वर्ग के लोगों को निःशुल्क मालिकाना हक दिया जाए।
- जिन कब्जेदारों की मृत्यु हो गयी है उनके पात्र वारिसान को भी मालिकाना हक देने का प्रावधान किया जाए।
- जिन लोगों ने पुरानी नीति के अंतर्गत 25% धनराशि जमा की थी किन्तु मा. उच्च न्यायालय द्वारा उस पर रोक लगा दी थी। उन्हें भी मालिकाना हक दिए जाने का प्रावधान हो।
- नजूल नीति सरल व व्यवहारिक हो जिससे सभी पात्र कब्जेदारों को मालिकाना हक प्राप्त करने में आसानी हो और सभी वर्ग को नजूल नीति का शत प्रतिशत लाभ प्राप्त हो सके।
जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने नजूल नीति का प्रस्ताव लाने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा निश्चित रूप से रुद्रापुरवासियो के लिये गर्व का क्षण है। शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से प्रदेश सरकार का का यह निर्णय स्वागत योग्य है और रुद्रपुर बस्तियो में रहने वाली गरीब जनता को इसका लाभ मिलेगा ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
