शर्मनाक: मासूम के साथ रेप करने में नाकाम होने पर गला दबाकर मार डाला

Share your love

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले थाना शेरकोर्ट क्षेत्र में बेहद ही दर्दनाक वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक एक किशोर ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने में नाकाम होने पर मासूम का गला दबा कर मार दिया।

किशोर घर के बाहर खेलते समय बच्ची को अपने साथ बहलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और मासूम के साथ रेप करने का प्रयास करने लगा। अचानक बच्ची के गायब होने से परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान धार्मिक स्थल से बच्ची के लापता होने का अनाउंसमेंट होने लगी। जब किशोर ने ये आवाज सुनी, तो डर की वजह से उसने बच्ची का गला दबाकर मार दिया।

पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी अगले दिन बच्ची की लाश गांव के पास स्थित एक बाग में पड़ी मिली। बच्ची के गले में दुपट्टा फंसा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हत्यारे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर पास के ही रहने वाले 16 वर्षीय लड़के को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में लड़के ने स्वीकार किया कि बच्ची को उसने ही मारा है।

आरोपी लड़के ने बताया कि 20 नवंबर की शाम को जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तो वह उसे अपने साथ बाग में ले गया। वहां पर उसके साथ रेप करना चाहता था, इसी दौरान गांव के एक धार्मिक स्थल से बच्ची के गुम हो जाने की आवाज आने लगी।इससे घबरा कर बच्ची का गला दबाकर मार दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.