कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर ग्रामीण का मकान कब्जाने का लगा आरोप, ग्रामीणों ने किया नेता व उनके गुर्गो का किया घेराव, मारपीट के साथ हुई धक्का मुक्की

Share your love

रिपोर्ट: सलमान मलिक

रुड़की: कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता राज सिंह पर कोटवाल आलमपुर गाँव में मकान पर कब्जा करने का बड़ा आरोप लगा है। ग्रामीणों ने राज सिंह पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो गाँव में एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ पहुंचे जँहा पर एक ग्रामीण के घर में घुस गए और गालीगलौज व बत्तमीजी करने लगें जिसके बाद पीड़ित ग्रामीण के द्वारा विरोध किया गया तो नेता जी के गुर्गों ने ग्रामीण के साथ मारपीट शुरू कर दी।

वही देखते ही देखते गाँव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और राज सिंह व उनके गुर्गो का घेराव कर लिया जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला बामुश्किल शांत कराया। वही पीड़ित ग्रामीण ने वरिष्ठ नेता राज सिंह से जान का खतरा बताते हुए झबरेड़ा पुलिस को तहरीर दी है। वही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है वहीं ग्रामीणों में इस मामले से दहशत का माहौल बना हुआ।

पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि वो इस जमीन पर पिछले 50 वर्षो से काबिज है उसके बाद भी यह सफेद पॉश नेता गरीब मजलूम देखते हुए हमारी जमीन और मकान को कब्जाने की फिराक में है। वही उन्होंने इस मामले की तहरीर पुलिस को देते हुए कार्यवाही की माँग की है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.