दिवालीखाल से भराड़ीसैंण तक लगाई गई धारा 144 जुलूस प्रदर्शन रहेंगे प्रतिबंधित

Share your love

अपर मुख्य सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़  द्वारा भराड़ीसैण में आयोजित बजट सत्र में सुरक्षा व्यवस्था कि गहन समीक्षा, दिए निर्देश।

पुलिसकर्मियों को निर्देश देते उच्च अधिकारी गण

दिनांक 13 मार्च से भराडीसैण (गैरसैण) में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 12.03.23 को अपर मुख्य सचिव गृह  राधा रतूड़ी  की अध्यक्षता में पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार महोदय द्वारा सत्र के दौरान शान्ति एव कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गहन समीक्षा के उपरांत यह निर्णय लिया गये-

1. जंगल चट्टी,दुगतमा बैरियर और दिवालीखाल बैरियर पर समस्त पुलिस बल पूरी मजबूती और दृढ़ता के साथ बॉडी प्रोटैक्टर व हेलमेट के साथ रहेगें।

2. प्रत्येक जुलूस व प्रर्दशन फोटोग्राफी वीडियोग्राफी की जाएगी।

3. दिवालीखाल से विधानसभा परिसर तक किसी भी प्रकार का जुलूस प्रर्दशन प्रतिबंधित है इसके लिए धारा 144 लगायी गयी औऱ पुलिस बल को इसका दृढ़तापूर्वक अनुपालन करने के निर्देश दिए।

4. कल होने वाले ओल्ड पेंशन स्कीम और कांग्रेस के प्रदर्शन के कार्यक्रम हेतु उनका भी समय तय किया गया है 12:30 बजे तक ओल्ड पेंशन स्कीम जुलूस जंगल चट्टी पर अपनी गतिविधियां करेगा और जब यह समाप्त होगा उसके बाद ही सिमली से कांग्रेस के जुलूस को आने दिया जाएगा।

5. पुलिस व्यवस्था के साथ व लोकतांत्रिक तरीके से लोगो अपना प्रदर्शन करने की अनुमति दी जायेगी।

शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु बिंदुवार समीक्षा की गई, इस दौरान समस्त प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहें।

विधानसभा सत्र हेतु नियुक्त किए गए पुलिस बल का पदवार विवरण निम्नवत है

अपर पुलिस अधीक्षक – 04
पुलिस उपाधीक्षक – 13
निरीक्षक – 35
उपनिरीक्षक पुरूष – 36
महिला उपनिरीक्षक – 27
अपर उपनिरीक्षक – 170
मुख्य आरक्षी – 110
आरक्षी – 226
महिला आरक्षी- 60


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.