सोनप्रयाग में फंसे 40 यात्रियों का एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Share your love

Lउत्तराखंड में चार धाम यात्रा चल रही है ऐसे में मानसून सीजन भी है और राज्य में लगातार बारिश की वजह से कई जगह पर मलवा आ रहा है तो कई जगह पर रास्ते टूट गए हैं इसी के चलते रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम की तरफ जाने वाले सोनप्रयाग के पास अचानक देर रात मलबा आ गया जिसकी वजह से केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री फंस गए और ये सभी यात्रा देर रात 10 बजे से स्लाइड जोन में फंस गए थे।

वहीं मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित रास्ता देखकर सभी 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।आपको बता दे कि अभी वो रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जिसकी वजह से एसडीआरएफ लगातार धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एरिया में पहुंचा रही है इन सभी श्रद्धालुओं ने वहां तैनात एसडीआरएफ के जवानों की खूब प्रशंसा की।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.