उत्तर प्रदेश के स्कूल से घूमने आए 60 बच्चों के दल में से कक्षा 7 का बच्चा फूल चट्टी के पास डूबा एसडीआरएफ कर रही सर्चिंग

Share your love

ऋषिकेश- फूलचट्टी के पास डूबा किशोर, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।

 

आज दिनाँक 23 अक्टूबर 2023 को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि फूलचट्टी में आश्रम के पास एक किशोर गंगा नदी में डूब गया है जिसकी खोजबीन हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा HC किशोर कुमार के हमराह तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

गंगा नदी में डूबा छात्र उत्तर प्रदेश से एक स्कूल से 60 बच्चों के ग्रुप में भ्रमण के लिए आया हुआ था, जो कक्षा सात का छात्र बताया जा रहा है। उक्त किशोर अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था जहाँ पानी के तेज बहाव में आने से बह गया।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

*डूबे किशोर का विवरण:-*
साकिब पुत्र इसरार अहमद, 15 वर्ष, निवासी- ग्राम- हलौरा, तहसील- तुलसीपुर, उत्तरप्रदेश।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.