बागेश्वर कपकोट के जंगलों में आग लगने से पहले एसडीआरएफ ने किया मॉक ड्रिल

Share your love

बागेश्वर कपकोट

 

जनपद बागेश्वर – कपकोट में किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन, SDRF ने किया वनाग्नि बुझाने का अभ्यास

ग्रीष्म ऋतु में वनाग्नि की घटनाएं घटित होती रहती है जिससे प्रतिवर्ष लाखों की वनसम्पदा की क्षति के साथ जानमाल की हानि होती है। ग्रीष्म ऋतु में वनाग्नि नियंत्रण अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।

 

इसी क्रम में आज दिनाँक 06 अप्रैल 2023 को जनपद बागेश्वर के कपकोट में उच्चाधिकारियो के आदेशानुसार फायर सीजन के दृष्टिगत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

SDRF टीम द्वारा मॉक ड्रिल में फायर सर्विस व वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कपकोट क्षेत्रांतर्गत जंगल में वनाग्नि बुझाने का अभ्यास किया गया तथा साथ ही अग्निशामक उपकरणों के प्रयोग के तरीके व रखरखाव की जानकारी को आपस में साझा किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.