बच्चों को ले जा रही स्कूल बस टायर फटने से हुई दुर्घटनाग्रस्त, कई बच्चे चोटिल…

Share your love

नैनीताल

आज सुबह-सुबह बच्चों को ले जा रही स्कूल बस उस वक्त हादसे का शिकार हो गई जब चलती बस का टायर अचानक फट गया गनीमत यह रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ

 

नैनीताल जिले के चोरगलिया में सोमवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बच्चे और कर्मचारी चोटिल हुए है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

चोरगलिया पब्लिक स्कूल की 20 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह बस का अगला टायर फटना जा रहा है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि बच्चों को चोटें आई हैं। एक सफाई कर्मचारी भी चोटिल है। एक महिला कंडक्टर भी बस में थी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.